Tuesday, June 11, 2024

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड कप में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल के दौरान वनडे प्रारूप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित ने 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 86 छक्के लगाए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस गेल के 85 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रोहित और गेल के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के लगाए। इस लिस्ट में चौथा नाम श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का है, जिन्होंने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 53 छक्के लगाए हैं।

यह गेल का दूसरा रिकॉर्ड है जिसे रोहित ने इस विश्व कप के दौरान तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले ही भारतीय कप्तान ने गेल का वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने अच्छी शुरुआत की और ट्रैक पर उतरते ही मैक्सवेल पर छक्का जड़कर गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

रोहित ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। रोहित ने विश्व कप 2023 में 11 मैचों में 597 रन बनाए हैं और पूरे टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
58,054SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय