Wednesday, May 14, 2025

बाराबंकी में भरभरा कर छत गिरी, चार सदस्य मलबे में दबे

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्रांर्गत भोजपुर मजरे सादुल्लापुर में सोमवार भोर के वक्त भरभराकर छत गिर गयी। मलबे के नीचे दबकर पति-पत्नी और दो बच्चें दब गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रविवार की रात में सराफ अली अपनी पत्नी परवीन बेटी,शबनम और बेटे इमरान के साथ छत पर सोने रहे थे। सोमवार सुबह चार बजे अचानक छत भरभराकर गिरी और उस पर सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। छत गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और सराफ अली के घर के पास पहुंचे। मलबे में दबे परिवारों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सभी को राम सनेही घाट सीएससी में भर्ती कराया गया।

घायलों की हालत गंभीर बताते हुए डाॅक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शबनम की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय