Sunday, May 18, 2025

रोटरी क्लब मुजफ़्फ़रनगर मिडटाउन सेंचुरियन क्लब ने कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी का लोकार्पण किया

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब ) द्वारा ग्लोबल ग्रांट 1988427 के अंतर्गत कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी का लोकार्पण मायादेवी चैरिटेबल हॉस्पिटल सरूरपुर कलां जिला बागपत में किया गया। हॉस्पिटल में 15 कंप्यूटर व लैब लगायी गयी। कार्यक्रम अध्यक्ष रो अशोक गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2023-24 थे। कार्यक्रम अध्यक्ष रो अशोक गुप्ता ने कहा कि क्लब सामाजिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है और क्लब का नाम हमेशा डिस्ट्रिक्ट 3100 में ऊँचा किया है।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती राकेश देवी प्रधान और विशिष्ट अतिथि रो राजीव सिंघल पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2021-22 और रो मनीष शारदा Arpic Zone-6 थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब के द्वारा समाज सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष रो प्रगति कुमार ने बताया की रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे। वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब पहले भी स्कूलों में कई ट्राई साइकिल एवं साइकिल वितरण की है। कार्यक्रम में रो अमित जैन, रो सौरभ जैन, रो अनिल जैन और समस्त रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहे।

 

 

इस कार्यक्रम में मदर फाउंडेशन कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता व महासचिव प्रभाष चंद जैन व संध्या जैन (मदर फाउंडेशन कोषाध्यक्ष ) का भरपूर सहयोग मिला। क्लब सचिव रो राजकुमार गुप्ता ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय