Wednesday, May 8, 2024

इंडिया समूह में शामिल पार्टियां हैं भ्रष्ट : नड्डा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मदुरै। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस, द्रमुक समेत इंडिया समूह में शामिल पार्टियां निहायत भ्रष्ट हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तमिलनाडु में आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव से पहले रविवार की रात मंदिरों की नगरी मदुरै में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “कांग्रेस , द्रमुक समेत इंडिया समूह में शामिल सभी पार्टियां वंशवादी और भ्रष्ट हैं। प्रधानमंत्री ने सभी भ्रष्ट नेताओं को हटाकर जेल में डालने का वादा किया था। विपक्षी दलों के कई नेता या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं। अगर लोग भ्रष्ट नेताओं को जेल में देखना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा का समर्थन करना चाहिए।”

 

नड्डा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु में लायी गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “मोदी अगर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गये, तो 2027 तक देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे। अमेरिका, यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भी कोविड-19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मंदी देखी गयी, लेकिन भारत ने 11वें स्थान से 5वें स्थान पर एक बड़ी छलांग लगायी है।”

 

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जो लोग ‘मेड इन चाइना’ मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वे अब ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और इसके निर्यात में वृद्धि कई गुना बढ़ गई है। देश में इस्पात विनिर्माण और पेट्रोल रसायन वस्तुओं के निर्यात में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों, हाशिए पर रहने वाले लोगों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की जरूरतों का ख्याल रखा गया। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों तक पहुंचा, जिसमें तमिलनाडु के 3.6 करोड़ लोग शामिल हैं, जिसके तहत लोगों को 05 किलोग्राम चावल या गेहूं और एक किलोग्राम दाल मुफ्त मिल रही है। इससे देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर आने में मदद मिली है।”

 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम-किसान योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत भी लोगों को फायदा हुआ। तमिलनाडु में बहुत विकास हुआ है।  मोदी ने राज्य को 11 मेडिकल कॉलेज दिये हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय