Saturday, April 26, 2025

देवबंद में बीते दस दिन से लापता व्यक्ति का शव साईं धाम के निकट टावर के पास से पुलिस ने किया बरामद

देवबंद। बीते दस दिन से लापता व्यक्ति का शव स्टेट हाईवे स्थित साईं धाम के निकट टावर के पास से पुलिस ने बरामद किया है।

 

बता दे कि देवबंद नगर के मोहल्ला छिम्पीवाडा निवासी महिला सीमा ने एसएसपी सहारनपुर डॉक्टर विपिन ताड़ा को भेजे गए पत्र में कहा था कि 11 जनवरी को उसका पति अफजाल उर्फ मोनू नगर के अलग-अलग मोहल्ला निवासी दोस्तों के साथ घर से गया था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया।

[irp cats=”24”]

 

महिला सीमा ने बताया कि तलाश करने पर पता चला कि अफजाल को उक्त लोगों के साथ हाइवे पर देखा गया था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके लापता व्यक्ति की तलाश कर रही थी। बीती देर रात पुलिस को सांई धाम के निकट टावर के पास से मोनू उर्फ अफजाल का शव बरामद हुआ है।

 

मोनू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय