Saturday, May 4, 2024

बीजेपी ने नियुक्त किया लोकसभा प्रभारी व संयोजक,मुजफ्फरनगर में विजय शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला को भाजपा ने गाजियाबाद लोकसभा प्रभारी बनाया है। वहीं भाजपा नेता देवव्रत त्यागी को मुजफ्फरनगर लोकसभा संयोजक एवं नीरज शर्मा को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जारी की गई सूची के मुताबिक बुलंदशहर से राजपाल सिंह गौतम, बुलंदशहर से अनिल सिसोदिया, रामपुर से हरि सिंह ढिल्लों, मेरठ से संजीव वालिया, बागपत से डॉक्टर अशोक नागर, कैराना से डॉक्टर मनोज सिवाच, मुरादाबाद से डॉक्टर अशोक पाल, संभल से राकेश सिंह, अमरोहा से राजीव सिसोदिया, नगीना से गोपाल अंजान, सहारनपुर से नवाब सिंह नगर और बिजनौर से सुनील भराला,वह मुजफ्फरनगर से नीरज शर्मा को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार गाजियाबाद से अजय शर्मा को बुलंदशहर से देवेंद्र लोधी, गौतमबुध नगर से प्रणीत भाटी, रामपुर से सुरेश गंगवार, मेरठ से कमल दत्त शर्मा, बागपत से जितेंद्र सतवाई, मुजफ्फरनगर से देवव्रत त्यागी, कैराना से प्रमोद सैनी अत्ता मुरादाबाद से विशेष गुप्ता, संभल से पंकज गुप्ता ,अमरोहा से बृजेश चौधरी, नगीना से महेंद्र धनोरिया, सहारनपुर से विजेंद्र कश्यप और बिजनौर से कमलेश सैनी को लोकसभा संयोजक नियुक्त किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय