Monday, May 19, 2025

मेरठ में आरएसएस पदाधिकारी को शादी की वर्षगांठ मनाना पड़ा भारी, 3.50 लाख रुपए से भरा बैग चोरी

मेरठ। दिल्ली रोड पर एक फार्म हाउस में बुधवार रात सेवानिवृत बैंक मैनेजर एवं आरएसएस के नगर संघचालक सतीश गुप्ता की शादी की वर्षगांठ समारोह में 3.50 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। घटना के बाद समारोह में शामिल परिवार के लोगों और अन्य रिश्तेदारों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्म हाउस मैनेजर ने अभद्रता की और छानबीन में सहयोग नहीं किया। पुलिस काफी देर से पहुंची। मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

देवलोक काॅलोनी निवासी सतीश गुप्ता और उनकी पत्नी अरुणा गुप्ता की 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ थी। इस पर उन्होंने एक फार्म हाउस में समारोह आयोजित किया था। सतीश के दो बेटे साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के कई पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता शामिल थे। सतीश गुप्ता स्टेज पर पत्नी के साथ पंडाल में लगे स्वागत कक्ष में आकर खड़े हो गए।

इसी दौरान उन्होंने अपना बैग सोफे पर रख दिया। कुछ देर बाद देखा तो यहां यह बैग नहीं मिला। इसके बाद अन्य परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। आसपास के लोगों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन बैग का पता नहीं चला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय