Sunday, April 27, 2025

शामली में मंदिर में निर्माण कार्य के पिलर के नीचे गिरने से देव स्थान खंडित,मचा हंगामा

शामली। शहर के भैरव में मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक पिलर गिर गया। जिसके नीचे गिरने से देव स्थान खंडित हो गए। जिसके बाद देव स्थान वाले लोगों ने मंदिर पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। जहां मंदिर प्रबंधन ने देव स्थान बनवाए जाने की बात कही है।

आपको बता दें कि पूरा मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर का है। जहां इन दिनों मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है की निर्माण कार्य के दौरान मंदिर का एक पिलर टूटकर पास ही बने एक देवस्थान पर गिर गया। जिसके कारण देव स्थान खंडित हो गए।

जिसके बाद देव स्थान वाले लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मंदिर में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मंदिर प्रबंधन के लोगों से बातचीत की गई। जहां मंदिर प्रबंधन कमेटी के लोगों ने देव स्थान का निर्माण पुनः करवाए जाने की बात कही तब जाकर यह मामला शांत हो पाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय