Sunday, April 27, 2025

मुज़फ्फरनगर में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, आग बुझाते समय ट्रैक्टर और दो व्यक्ति भी झुलसे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के दुधली क्षेत्र में गेहूं की तैयार खड़ी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। किसान प्रमोद कुमार और रजनीश की लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह दोनों सगे भाई हैं।

पीड़ित किसान प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके और उनके भाई के खेत में मम्मी के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग किया गया, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया। इस दौरान, आग बुझाते समय दो किसान भी झुलस गए। घायलों में दुधली निवासी 18 वर्षीय देवप्रताप और 50 वर्षीय सतेंद्र शामिल हैं। दोनों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी 12 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है और इसके साथ ही ट्रैक्टर भी नष्ट हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से फसल और ट्रैक्टर के मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय