Monday, April 28, 2025

देवर-भाभी की प्रेम कहानी का हुआ दुखद अंजाम, शादी से एक दिन पहले पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

पटना। बिहार के बांका जिले में शनिवार को एक देवर और भाभी की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। दोनों पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह मामला सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान रघु दास (25) और उसकी भाभी सविता देवी (30) के रूप में हुई है। पता चला है कि रघु और सविता के बीच अवैध संबंध थे। रघु की शादी किसी और से तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

जानकरी के अनुसार, जैसे ही परिवार के सदस्यों को रघु और सविता के अवैध संबंधों के बारे में पता चला, उन्होंने रघु की शादी तय कर दी। शनिवार को बरगुनिया गांव में रघु के तिलक समारोह का आयोजन किया गया। उसी दिन रघु और सविता सुनसान जगह पर जाकर पेड़ से लटक गए।

[irp cats=”24”]

पेड़ से लटके शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शवों को बांका सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सविता और रघुवर दूर के रिश्ते से देवर और भाभी थे। सविता का एक 6 साल का बेटा अंकुश कुमार और तीन साल की बेटी शिवानी कुमारी भी है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय