Tuesday, April 29, 2025

अयोध्या से हजारों किलोमीटर का सफर साइकिल पर तय कर शामली पहुंचा गुजरात का साधु, प्रधानमंत्री से की हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

शामली। देश में जैसे-जैसे अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही लोगों में भगवान राम के प्रति आस्था भी चरम सीमा पर है। जहां लोग तरह-तरह से भगवान राम के प्रति आस्था प्रकट कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही अनोखा दृश्य शामली की सड़कों पर उसे वक्त देखने को मिला, जब एक साइकिल सवार साधु कड़ाके की ठंड में साइकिल पर राम का ध्वज लगाएं जाता हुआ दिखाई दिया।

 

साधु के मुताबिक वह गुजरात का रहने वाला है और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से हर्षित होकर एक महापूर्व साइकिल पर सवार होकर अपने गुजरात आश्रम से अयोध्या पहुंचा था। जहां उसने श्री राम मंदिर के दर्शन करने के बाद अब वह वापस गुजरात अपने आश्रम पर साइकिल पर सवार होकर जा रहा है। वही साइकिल पर हजारों किलोमीटर का समय तय करने के बावजूद भी राम भक्त साधु से थकावट कोसों दूर है।

[irp cats=”24”]

आपको बता दें कि मंगलवार को एक साधु अपनी साइकिल पर राम का ध्वज और चिमटा लगा कर शामली पहुंचा। साधु ने बताया कि उसका नाम मंगल गिरी है और वह गुजरात राज्य के भावनगर स्थित एक माता के मंदिर में रहता है। साधु ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के हक में फैसला किया गया था। इस वक्त उन्होंने निश्चय कर लिया था कि वह साइकिल पर सवार होकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जाएंगे। जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। और उन्होंने अपने संकल्प के चलते एक महापूर्व साइकिल पर सवार होकर गुजरात से अयोध्या का सफर शुरू कर दिया। जहां काफ़ी काफी लंबी यात्रा करने के बाद अयोध्या पहुंचे।

 

और वहां 7 दिन तक विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। जहां अयोध्या की भव्यता देख योगी मोदी की तारीफ करते हुए नहीं थमे, 7 दिन अयोध्या रुकने के बाद बाबा साइकिल पर सवार होकर हजारों किलोमीटर का सफर तय करते हुए हरिद्वार और शुक्रताल पहुंचे। बाबा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अब तक करीब 18 हजार किलोमीटर का सफर तय कर लिया है और अभी उनके गुजरात आश्रम में पहुंचने में हजारों किलोमीटर का सफर बाकी है।

 

कड़ाके की ठंड के बीच जिस तरह साइकिल पर सफर तय कर रहे हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इस प्रचंड ठंड पर भी राम भक्त पूरी तरह से भारी है। राम भक्त साधु ने योगी मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने अब तक जो भी वायदा किया है उसे निभाया भी है। चाहे वो कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का मामला हो या फिर राम मंदिर प्रकरण सब लोगों के सामने है। बाबा ने कहा कि वह मोदी के कार्यकाल से वह बहुत खुश हैं। और आगामी समय में भाजपा सरकार से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की अपेक्षा रखते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय