Sunday, April 20, 2025

13 साल बाद मेरठ में होगा सफाई मजदूर संघ चुनाव, सफाई मजदूर नेताओं ने की तैयारी

मेरठ। मेरठ में आगामी 30 जून को सफाई मजदूर संघ का चुनाव होगा। जिसमें जिले के करीब 5 हजार सफाई कर्मचारी अपने मतदान का उपयोग करेंगे। इसमें नगर निगम में काम कर रहे आउटसोर्सिग के करीब 2500 सफाई कर्मचारी भी शामिल होंगे।

सफाई मजदूर संघ चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए सफाई कर्मचारी संघ के नेता विनेश मनोठिया ने बताया कि सफाई मजदूरों का जमकर शोषण किया जा रहा हे। किन्हीं कारणों से वर्ष 2009 के बाद से मेरठ में सफाई मजदूर संघों के चुनाव नहीं हुए थे। लेकिन अब 30 जून 2023 में सफाई मजदूर संघ का चुनाव होगा। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सफाई मजदूरों के अन्य पदों के लिए मतदान होगा।

उन्होंने कहा कि सफाई मजदूर संघ के इस चुनाव में आउटसोर्सिग वाले कर्मचारी भी चुनाव लड़ सकते हैं। विनेश मनोठिया ने कहा कि सरकार ने हर जिले में अलग-अलग दरें सफाई कर्मचारियों की निर्धारित की है। सफाई मजदूर कर्मचारी संघ का चुनाव होने के बाद हम सभी अपनी मांगों को एक मंच से उठाएंगे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में बिजली की विशेष चेकिंग के दौरान 447 कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी, 441.54 लाख की वसूली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय