Friday, April 18, 2025

राज्य स्तरीय कुराश टीम के चयन में सहारनपुर मंडल का दबदबा कायम

सहारनपुर। स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के लिए आज राज्य स्तरीय टीम को खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो 11 से 16 जनवरी 2024 तक दिल्ली में आयोजित स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज गांधी पार्क के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तर पर टीम का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव विक्रान्त कुमार व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सैना ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के सचिव प्रवीण चौधरी व्यायाम शिक्षक एसडी इण्टर कॉलेज ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 मंडलों से 265 बालक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

चयन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के किया गया। चयनित खिलाड़ी 11 से 16 जनवरी 2024 तक दिल्ली में आयोजित स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित टीम मंे अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में 25 किलोग्राम में आतिफ सहारनपुर, 30 किलोग्राम में उमंग सहारनपुर, 35 किलोग्राम में शिवम सहारनपुर,

40 किलोग्राम में शुभम वाराणसी, 45 किलोग्राम में गौरव सहारनपुर, 50 किलोग्राम में गौतम वाराणसी, 55 किलोग्राम में ओजरे वाराणसी, ओपन किलोग्राम में शुभम पाल वाराणसी, 36 किलोग्राम में सुहाना सहारनपुर, 40 किलोग्राम में अविका गाजियाबाद, 44 किलोग्राम में वैष्णवी सहारनपुर, 48 किलोग्राम में सबीना सहारनपुर, ओपन किलोग्राम में साक्षी वाराणसी, अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में 40 किलोग्राम में कृष्णा सहारनपुर, 45 किलोग्राम में अजीत वाराणसी, 50 किलोग्राम में पारस सहारनपुर, 55 किलोग्राम में सूर्य प्रताप सहारनपुर,

60 किलोग्राम में हर्ष सिंह सहारनपुर, 66 किलोग्राम में मृत्युंजय सहारनपुर, 73 किलोग्राम में शौर्य सहारनपुर, ओपन किलोग्राम में शिव कुमार पाल वाराणसी, 36 किलोग्राम में मुद्रिका सहारनपुर, 40 किलोग्राम में ईशा सहारनपुर, 44 किलोग्राम में नेहा वाराणसी, 48 किलोग्राम में प्रीती वाराणसी, 52 किलोग्राम में वंशिका सहारनपुर, 57 किलोग्राम में भूमि सहारनपुर, 63 किलोग्राम में राजनंदनी वाराणसी, ओपन श्रष्टि गाजियाबाद, अंडर 19 वर्ष आयु वर्ग में 45 किलोग्राम में देवांश सहारनपुर, 50 किलोग्राम में रोहन सहारनपुर, 55 किलोग्राम में ऋषभ सहारनपुर, 60 किलोग्राम में अजीत प्रयागराज, 66 किलोग्राम में कृष्णा सहारनपुर,

यह भी पढ़ें :  देवबंद में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर और युवक हुए घायल

73 किलोग्राम में हिमांशु सहारनपुर, 81 किलोग्राम में हनी गाजियाबाद, ओपन तनिष्क सहारनपुर, 40 किलोग्राम में संजना वाराणसी 44 किलोग्राम में वर्षा सहारनपुर, 48 किलोग्राम में राधिका सहारनपुर, 52 किलोग्राम में निशिका सहारनपुर, 57 किलोग्राम में नियति सहारनपुर, 63 किलोग्राम में आकांक्षा सहारनपुर, 70 किलोग्राम में सलोनी सहारनपुर, ओपन किलोग्राम में सलोनी सिंह सहारनपुर शामिल है। इस अवसर राजकुमार, सुबोध पुंडीर, कंवर पाल यादव, सोनिया, निकुंज, कृष्ण पाल, मुकेश, अमर सिंह, अफजल व रविन्द्र कुमार आदि व्यायाम शिक्षको का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय