Tuesday, March 11, 2025

सहारनपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 15 हज़ार रूपये वापस कराए

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर (प्रथम) के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पर गठित साइबर सैल टीम द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्व्य स्थापित करते हुये पीडित के खाते को फ्रीज करवाते हुए पीडिता की धोखाधडी की गयी सम्पूर्ण धनराशि 15,000/- रुपये आज साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना कुतुबशेर द्वारा वापस कराई गई।
शिकायतकर्ता द्वारा धोखाधडी में गई धनराशि वापस कराने पर थाना कुतुबशेर पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
धोखाधडी में गई धनराशि को वापस कराने वाली साईबर हेल्पडेस्क टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, उपनिरिक्षक सचिन पूनिया थाना कुतुबशेर, उपनिरीक्षक राहुल कुमार थाना कुतुबशेर, कम्प्यूटर आपरेटर अभिषेक कुमार थाना कुतुबशेर, कांस्टेबल 2405 मनोज कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर शामिल रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय