Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आज चैकिंग के दौरान एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो वाहन चोरों को तीन दुपहिया वाहन व दो छुरों के साथ गिरफ्तार किया है।
बता दें,कि थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार के निर्देश पर उनकी पुलिस टीमें रात- दिन लगातार अपराधियों पर कार्यवाही करने में लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अनुज कुमार एवं ओमकार सिंह अपने सहयोगी दल के साथ वाहन चैकिंग पर थे।
इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार दो वाहन चोर मोहित पुत्र स्व.नागेश्वर प्रसाद एवं आलोक उर्फ भीम पुत्र विजय कुमार निवासी बेरीबाग थाना जनकपुरी चैकिंग कर रही पुलिस टीम को देखते ही बाइक सहित भागने लगे। पुलिस ने दोनो का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बाइक एवं एक चोरी की स्कूटी भी दबनी कब्रिस्तान से बरामद कर ली है।पुलिस ने दोनो वाहन चोरों को जेल भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय