Sunday, May 11, 2025

उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान संतों पर हुआ अत्याचार : रवि राणा ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

मुंबई। महाराष्ट्र की बडनेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ने पर नवनीत राणा को जेल में डाला। उनकी सरकार के दौरान संतों पर अत्याचार हुआ। आज हिन्दू उनको याद आ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हिंदुत्व के विचारों को मजबूत करने वाले लोग हैं। वह मंदिरों को बनाने का काम करेंगे, तोड़ने का काम नहीं करेंगे। हिंदुओं को उन दोनों पर विश्वास है।

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की 36 महीने की जब सरकार थी, उनके कार्यकाल में हिंदुओं पर जो अत्याचार हुए, उसे पूरे देश ने देखा है। एक महिला सांसद को जेल में डाला गया था, एक विधायक को जेल में डाला गया। वह पूरे देश ने देखा हुआ है। हनुमान चालीसा का जो विरोध हुआ पूरे देश ने देखा हुआ है। हिन्दू यहां पर पूरी मजबूती से खड़ा है और सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे को हिंदुओं की राजनीति के लिए याद आई है। महाराष्ट्र के हिन्दुओं ने उनको जगह दिखा दी है, तब उन्हें हिन्दू याद आ रहा है। हिंदुत्व के विचारों की सरकार महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए पूरा जीवन लगा दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय