Wednesday, May 21, 2025

स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या

स्टॉकहोम। यूरोपीय देश स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में हुई, जहां वह अपने अपार्टमेंट में सोशल मीडिया पर लाइव सेशन कर रहा था।

38 वर्षीय सलवान मोमिका पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन और धार्मिक ग्रंथों को जलाने को लेकर चर्चा में थे। उनकी गतिविधियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। उनके कृत्यों के कारण स्वीडन को भी अंतरराष्ट्रीय विरोध का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

स्वीडिश मीडिया के अनुसार स्टॉकहोम की एक अदालत गुरुवार को यह फैसला सुनाने वाली थी कि क्या सलवान मोमिका ने कुरान जलाकर जातीय घृणा भड़काया था या नहीं लेकिन उससे एक दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। अब कोर्ट ने फैसला 03 फरवरी तक के लिए टाल दिया है और कहा है कि “चूंकी सलवान मोमिका की मृत्यु हो गई है, इसलिए फैसला सुनाने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत है।”

गौरतलब है कि सलवान ने 28 जून 2023 को ईद के दिन स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान को जलाया था। इस वजह से दुनियाभर में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। सलवान ने इसके बाद कई मस्जिदों के बाहर कुरान की प्रतियों को आग लगाई थी। उस पर धार्मिक ग्रंथों के अपमान को लेकर कई धाराओं में केस भी दर्ज था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय