Monday, May 12, 2025

नोएडा में शादी समारोह में ही समधी की गोली मारकर हत्या, चल रहा था पारिवारिक विवाद

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में आज रात को हो रही एक शादी समारोह में पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने  समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के चलते बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित अशोक फार्म हाउस में सोमवार की देर रात को एक शादी समारोह चल रहा था। विनोद यादव की बेटी की शादी थी। इसमें भाग लेने के लिए विनोद यादव का दोस्त अशोक यादव निवासी ग्राम होशियारपुर नोएडा आया हुआ था। इस शादी में शेखर यादव निवासी सिंभावली ग्राम रजवाड़ा भी शामिल था।

अशोक यादव और शेखर आपस में समधी हैं। दोनों के बीच में पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस बात से आक्रोशित शेखर ने अशोक यादव को शादी में ही गोली मार दी । इस घटना में अशोक यादव की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शादी समारोह में हुई हत्या के चलते लोगों में हाहाकार मच गया। शादी में काफी देर तक भगदड़ का माहौल रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय