Sunday, April 20, 2025

सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान का 17वां दिन, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम 36 मीटर पूरा, 50 मीटर बाकी

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जंग जारी है। आज (मंगलवार) राहत और बचाव अभियान का 17 वां दिन है। राहत की बात यह है कि सुरंग में 50 मीटर तक कार्य पूरा हो गया। अब महज 9-10 मीटर शेष रह गया है।इस बीच आज रेस्क्यू टीम की मैन्युअल ड्रिलिंग ने रफ्तार पकड़ ली। वर्टिकल ड्रिलिंग 36 मीटर तक की जा चुकी है। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम 50 मीटर रहा बाकी रह गया है।

सबकुछ ठीक ठीक रहा तो बुधवार तक सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा। वर्टिकल ड्रिलिंग में पानी के रोडा बनने के कारण ड्रिलिंग में बाधा उत्पन्न हुई थी। उसे भी ठीक किया जा रहा है।

राहत और बचाव अभियान पर माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर कहते हैं, ” कल रात यह काम बहुत अच्छा हुआ। सुरंग में हम 50 मीटर पार कर चुके हैं। अब लगभग 5-6 मीटर जाना बाकी है…। कल रात हमारे सामने कोई बाधा नहीं आई। यह बहुत अच्छा लग रहा है । जल्दी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलेंगे।”

यह भी पढ़ें :  रेलवे निगम को सबसे लंबी रेल सुरंग में मिली कामयाबी : केंद्रीय रेल मंत्री
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय