Saturday, May 10, 2025

संभल हिंसा : पुलिस ने एक महिला पत्थरबाज को किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा में पुलिस के काफिले पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। नखासा थाना के सब इंस्पेक्टर शाह फैसल ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर गिरफ्तारी की है।

 

राष्ट्र-धर्म निभाने के लिये सदैव तैयार रहा जनजातीय समुदाय: योगी

 

महिला हिंदूपुरा खेड़ा इलाके की रहने वाली है। महिला को रविवार को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन सोमवार को चलान किया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक और आरोपी सलीम को भी रविवार को गिरफ्तार किया। उस पर हिंसा के दौरान पुलिस पर गोली चलाने का आरोप है। आरोप है कि हिंसा के दौरान कई महिलाओं ने अपनी छतों से पुलिस पर पथराव किया था, इसमें गिरफ्तार महिला भी शामिल थी।

 

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 60 साल से कम उम्र वाले ही भर सकेंगे नामांकन !

 

इससे पहले पुलिस ने कई महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वीडियो के आधार पर बाकी महिलाओं की तलाश में जुटी थी। इससे पहले हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटने के बाद सीओ सिटी अनुज चौधरी पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार क‍िया था।

 

 

 

उसके कब्जे से लूटे गए पांच कारतूस और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पिछले साल नवंबर माह में संभल के जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हिंसा हुई थी। वहां पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने फायरिंग, आगजनी और पथराव किया था। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी और कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय