Wednesday, April 16, 2025

मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की सबसे बुलंद आवाज हैं संजय : केजरीवाल

नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय सिंह देश की सबसे बुलंद आवाज हैं और यही इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

श्री सिंह की गिरफ्तारी के बाद श्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ देर रात घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात  की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री मोदी को यह गलतफहमी है कि इन गिरफ्तारियों से हम डर और झुक जाएंगे। हम इससे डरने-झुकने वाले लोग नहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्री सिंह का सारा घर छान मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी उनको गिरफ्तार किया गया।उन्होंने श्री सिंह के परिवार के साथ कुछ देर तक बात की और भरोसा दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर हम इन लोगों की तरह बेइमान हो जाएं, तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। हम कट्टर ईमानदार हैं और इसी वजह से ये सारी समस्याएं आ रही हैं। इनकी सबसे बड़ी दुखती रग यही है कि ये सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचारी हैं। इन लोगों के पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन्होंने हमें बदनाम करने की खूब कोशिशें कीं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से इन्होंने तथाकथित शराब घोटाले का एक नया राग अलापना चालू किया है। इस शराब घोटाले के उपर ये एक हजार से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुके हैं। पता नहीं कितने लोगों को गिरफ्तार भी कर चुके हैं। ये कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए का ये घोटाला है, लेकिन इतनी रेड मारने के बाद भी इनको एक चवन्नी भी नहीं मिली है। इनको कहीं कोई पैसा नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, पहली बार 3,230 डॉलर के स्तर को किया पार, चांदी ने भी लगाई 4,200 रुपये की छलांग

श्री केजरीवाल ने कहा कि श्री सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश की सबसे बुलंद आवाज हैं। श्री मोदी सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि आजाद भारत के सबसे भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री अगर कोई है तो वह श्री मोदी हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी, तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। पहले श्री सिंह को संसद से निलंबित करवाया और आज बिल्कुल गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करा लिया।

श्री केजरीवाल ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उनको लग रहा है कि अगर ये गठबंधन सफल हो गया, जो कि सफल होगा, तो फिर श्री मोदी बुरी तरह से हार रहे हैं। इसी बौखलाहट का भी यह नतीजा है कि आज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 2024 के चुनाव तक बहुत लोग गिरफ्तार होंगे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह एक शेर हैं, वो घबराने वाले नहीं हैं।

वहीं, गिरफ्तारी से पहले सांसद सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि श्री मोदी की सरकार के भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार बोलता रहा हूं। ईडी में अडानी के घोटाले के खिलाफ कई शिकायतें भी की लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज अचानक ईडी हमारे घर पहुंच गई और दिन भर छापेमारी की। सारी जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। हम श्री मोदी से कहना चाहते हैं कि आप चुनाव बुरी तरीके से हार रहे हैं और यह आपकी हार और हताशा का संकेत है। यह इस बात का उदाहरण है कि एक कायर और डरपोक प्रधानमंत्री किस तरह से जुर्म और तानाशाही करके लोगों को जेल जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहता है।

यह भी पढ़ें :  'रॉयल बुलेटिन' की खबर का असर, किसान से रिश्वत लेने वाले लेखपाल पर गिरी DM की गाज, किया गया सस्पेंड
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय