Tuesday, April 29, 2025

बरेली में बंदरों के हमले से घबराये सर्राफा कारीगर की गिरने से मौत

बरेली – उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीसरे मंजिल में खड़े सर्राफा कारीगर को बंदरों ने दौड़ा लिया जिनसे बचने के लिये कारीगर भागा और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।


पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि सोमवार सुबह सर्राफा कारीगर घर की छत पर खड़ा था, तभी कई बंदर वहां आ गये और सर्राफा कारीगर को दौड़ा लिया। सर्राफा कारीगर रूपचंद डर गया। उसने बंदरों से बचने के लिए कोशिश की तो वह अचानक तीसरी मंजिल से जमीन पर आ गिरा, जिसके कारण कारीगर की मौके पर मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक मृतक रूपचंद (32) कोलकाता जिला हुबली थाना शिगरर क्षेत्र गांव राजा रामबली सोने-चांदी का सामान बनाने का काम करता था। वह कोतवाली के बिहारीपुर सौदाग्रान में कारीगर तुषार दलोइ आलोक के मकान में किराए पर रहता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय