Saturday, April 26, 2025

18 अक्टूबर को होगा भाजपा पश्चिम क्षेत्र का अनुसूचित जाति महासम्मेलन, दलित वोटर लुभाने की कोशिश

मुरादाबाद । आगामी लोकसभा चुनाव में दलित वोटरों के बीच में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई सभी छह क्षेत्रों में अनुसूचित जाति वर्ग के महासम्मेलन कर रही है। इसी को लेकर भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई की बैठक शनिवार शाम को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री व भाजपा मुरादाबाद महानगर संगठन प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि भाजपा पश्चिम क्षेत्र का अनुसूचित जाति वर्ग महासम्मेलन 18 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी एक जिले में संपन्न होगा। पश्चिम क्षेत्र के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। वाईपी सिंह ने आगे कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं को जुटाना होगा। महासम्मेलन में प्रत्येक बूथ से एससी वर्ग वोटर की उपस्थिति अच्छी संख्या में दर्ज हो।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग महासम्मेलन के लिए मुरादाबाद महानगर में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी व महानगर मंत्री सर्वेश पटेल को महानगर संयोजक बनाया गया है। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री कमल गुलाटी ने किया।

[irp cats=”24”]

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, ब्लॉक प्रमुख मनीष ठाकुर, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य किशन लाल जाटव, एससी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रजनीकांत जाटव, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, नेता पार्षद दल सुरेन्द्र विश्नोई, एससी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष दिलीप दिवाकर, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा व नत्थूराम कश्यप सहित समस्त एससी मोर्चा के महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय