Thursday, April 24, 2025

बिहार के किशनगंज में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर, पांच की मौत, दस घायल

किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली नगर पंचायत के पेटभरी के पास एनएच-327ई पर रविवार काे स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं। घायलाें में सात बच्चे और तीन बड़े लोग हैं। सभी घायलों को किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपर ड्राइवर को बाहर निकाला जा रहा है। स्कार्पियो सवार लोग अररिया की ओर से बागडोगरा जा रहे थे। इस बीच हादसा हो गया। हादसे में मारे गए लोग जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल के रहने वाले हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

[irp cats=”24”]

 

 

घटनास्थल पर एसडीपीओ ठाकुरगंज मंगलेश कुमार सिंह पहुंचे हैं। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं जबकि डंपर का आगे का हिस्सा डैमेज हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय