Wednesday, May 22, 2024

मुज़फ्फरनगर में मांगेराम त्यागी के साथ हाथापाई, बीजेपी नेता ने लिखाया मुकदमा, कपिल देव पर भड़के मांगेराम !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। एक टीवी चैनल के डिबेट कार्यक्रम में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया और डिबेट कार्यक्रम भी रोक दिया गया। इस मामले में देर रात नया मोड़ आ गया, जब एक भाजपा नेता ने मांगेराम त्यागी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मांगेराम त्यागी के साथ धक्का-मुक्की के पश्चात तहरीर देने से त्यागी समाज में रोष फैल गया और यह सब मंत्री कपिल देव अग्रवाल की शह पर होने का आरोप लगाया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम दिल्ली के एक टीवी चैनल की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर शिव चौक के निकट तुलसी पार्क में टीवी डिबेट कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने संगठन का पक्ष रख रहे थे। डिबेट में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी भी मौजूद थे, तभी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने इस बात पर ऐतराज जताया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक दलों का है, तो इसमें मांगेराम त्यागी का क्या काम है।

इसी बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया और मांगेराम त्यागी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी वहां पर मौजूद थे। हंगामा खड़ा होने पर टीवी डिबेट कार्यक्रम रोक दिया गया। दोनों पक्षों के युवाओं में तनातनी बढ़ने लगी, तो कुछ ज़िम्मेदार लोगों ने मामला शांत कराया। इस मामले में देर रात अजय सागर ने शहर कोतवाली में मांगेराम त्यागी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मांगेराम त्यागी व उनके साथियों ने उसके साथ अभद्रता की है और धमकी दी है। पुलिस ने अजय सागर की तहरीर पर मांगेराम त्यागी व विदित त्यागी समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम की धारा समेत धारा 147,323,504,506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में मांगेराम त्यागी ने कहा कि साजिश के तहत उनके खिलाफ हंगामा खड़ा कर धक्का-मुक्की की गई है और फिर तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं तो अजय सागर को जानता भी नहीं हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मंत्री कपिल देव अग्रवाल की शह पर किया गया है, जिसका आभास पहले ही हो गया था। मांगेराम त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर त्यागी समाज में रोष फैल गया है।मांगेराम त्यागी ने मंत्री कपिल देव के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की है। सुने पूरा बयान-

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय