Sunday, April 20, 2025

उत्तराखंड : यमुना नदी में बहा महाराष्ट्र का तीर्थ यात्री, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

उत्तरकाशी। यहां पर यमुनोत्री नदी में खरादी से आगे महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना किनारे पूजा करने गये थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वे नदी में बह गए। घटना मंगलवार भोर की है। सूचना पर उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ अभियान चलाया जा रही है, लेकिन अब तक बुजुर्ग तीर्थ यात्री कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया गया कि यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गए। आज तड़के वे यमुना नदी तट पर पूजा करने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे यमुना नदी में बह गए। 60 वर्षीय बुजुर्ग तीर्थ यात्री यमुनोत्री हाइवे पर किसाला गांव के पास घाड़ी तोक में एक होटल में रुके हुए थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। समाचार भेजे जाने तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड : यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग हुई आर-पार, जल्द काम होगा पूरा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय