Sunday, May 11, 2025

‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी देने वाला देवबंद का छात्र उत्तर प्रदेश एटीएस के हत्थे चढ़ा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को देवबंद के एक मदरसे में छापा मारकर एक छात्र को हिरासत में लिया है। इसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ दिन पहले ‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी दी थी। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपित तल्हा मजहर मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर सराय कालेखां का रहने वाला है। वह यहां मजहबी तालीम हासिल कर रहा था। उसने एक्स पर लिखा था, ‘बहुत जल्द इंशाल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। स्थानीय पुलिस ने तल्हा मजहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल एटीएस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय