Saturday, April 12, 2025

“लप्पू” से सचिन के बच्चे की माँ बनने वाली हैं सीमा हैदर, पहले भी है चार बच्चें

ग्रेटर नोएडा। जिले के रबूपुरा में रहने वाले जिस सचिन मीणा को “लप्पू सा सचिन” कहा जाता था उसी के बच्चे की माँ बनने वाली हैं सीमा हैदर। यह बात सीमा हैदर ने एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताई है। सीमा हैदर के ससुर (सचिन के पिता) ने भी इस खुशखबरी की पुष्टि कर दी है। दोनों का कहना है कि सीमा हैदर प्रेगनेट हैं। वह जल्द ही सचिन मीणा के बच्चे की माँ बनेगी।

पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। यह चर्चा उसकी प्रेगनेंसी की है और वह जल्द ही 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं।

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वह 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं। खुशखबरी के सवाल पर सीमा ने कहा कि बिल्कुल खुशियां आएंगी, मिठाई भी आपको खिलाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि 2024 में इनके (सचिन) के जन्मदिन के आसपास अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए। खुशखबरी के समय के बारेे में सीमा ने कहा कि बहुत जल्द मिलेगी, बस थोड़ा इंतजार करें।

खास यह बात है कि सीमा अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थीं। सीमा भारत में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रह रही हैं। उन्‍होंने दीपावली, तीज और करवाचौथ त्योहार भी मनाए थे।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में जज के गनर को सिर में लगी थी तीन गोलियां, तीनों हुई आरपार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय