Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर : अन्नदाता किसान की समृद्धि हेतु हुई गोष्ठी और संवाद, प्रदर्शनी और स्टाल लगाए गए

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अन्नदाता किसान की समृद्धि हेतु प्रदर्शनी गोष्ठी एवं संवाद के साथ कृषि संबंधि स्टाल लगाकर कम्पनी बाग में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुर मनिहारन देवेन्द्र निम रहे। मुख्य अतिथि  विधायक विधान सभा रामपुर मनिहारन देवेन्द्र निम द्वारा अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर गत आठ वर्षों की उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए कहा कि जनपद के 02 विकासखण्ड डार्कजोन में थे जो कृषकों के हित में डार्कजोन से बाहर करवायें गये तथा कई हजार सोलर पम्प स्थापित हुये।
https://royalbulletin.in/serious-allegations-against-police-on-land-dispute-in-muzaffarnagar/314790
जनपद में बन्द पड़ी 03 चीनी मिलों को क्षमता बढ़ाते हुए पुनः चालू करवाया गया। बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ। पूर्व में बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं था अब शेड्यूल अनुसार 18 से 24 घण्टे बिजली मिल रही है। खेत व ग्रामीण आपूर्ति अलग-अलग की गयी। खराब ट्रांसफार्मर 24 से 72 घण्टे के मध्य निःशुल्क बदलने का कार्य हुआ। 300655 किसानों को 1017 करोड़ रूपये डी०बी०टी० के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी गई, रूपये 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा, कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक आदि पर डी०बी०टी० के माध्यम से 80 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। पिछले 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जनमानस की सुरक्षा बढ़ी है। प्रदेश में कानून का राज है, कानून व्यवस्था दुरूस्त है, सड़के दुरूस्त है। 65 हजार से ज्यादा पुलिस कान्सटेबलों की भर्ती में 10 हजार से अधिक बेटियों को भर्ती किया गया है। महिलाओं के हितार्थ उज्जवला गैस कैनेक्सन योजना की भी शुरूआत की गयी। जनमानस को, सहारनपुर को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया गया। वर्तमान विधानसभा सत्र में जनपद में पॉपुलर के अत्यधिक उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सहारनपुर में ही पापुलर इण्डस्ट्री की मांग की गयी है। गोष्ठी में आये कृषकों का आवाहन करते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल संवाद गाष्ठी आदि से जागरूक होते हुए फायदा उठाये।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-the-contractor-threatened-a-call-on-the-police-personnel-of-the-domineering/314784
वर्ष 2047 तक हम विश्व गुरू बनने की और अग्रसर है। इस अवसर पर राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सरसावा से आये 28 छात्रों को  विधायक के कर कमलों से टैबलेट वितरण कराया गया एवं 12 चयनित नव नियुक्त आगनबाड़ियों को नियुक्ति पत्र विधायक द्वारा प्रदान किये गये। उप कृषि निदेशक डा० राकेश कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी। इससे पूर्व कृषि विज्ञान केन्द्र से आये वैज्ञानिक रविन्द्र तोमर द्वारा अन्न (मोटे अनाज) की फसलों के उत्पादन की तकनीक कृषकों की दी गयी व वीरेन्द्र कुमार द्वारा गन्ना फसल उत्पादन की तकनीक/कीट रोग नियंत्रण कृषकों को बताया गया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों की दी गयी। शुभावरी चौहान द्वारा जैविक खेती के बारे में कृषकों को बताया गया।  संजय सैनी द्वारा कृषक उत्पादन संगठन किस प्रकार कृषकों के हितार्थ के बारे में कार्य कर रहा है कृषकों को बताया। पशुपालन विभाग से आये डा० सुबोध कुमार द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी व पशुओं के रोग उपचार की विधि बतायी। कृषि विभाग की और से जनपद के 06 कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमति शिप्रा, विषय वस्तु विशेषज्ञ भूपेन्द्र मलिक आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन पवन कुमार विश्वकर्मा, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किया गया। गोष्ठी में 500 से अधिक कृषक उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय