Sunday, February 23, 2025

सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पहुंचाएं, बोले भूपेन्द्र चौधरी- तीसरी बार बनवानी है मोदी सरकार !

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ महानगर में चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर महानगर कार्यसमिति बैठक सोमवार को सहकारिता भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय इकाई ने बड़ा जनसंपर्क अभियान तय किया है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर तक हमें हमें सरकार का रिपोर्ट कार्ड और अपनी बात पहुंचानी है।

उन्होंने कहा कि हमें छह कार्यक्रम लोकसभा के अनुसार, चार कार्यक्रम विधानसभा और तीन कार्यक्रम बूथों के अनुसार करने है। प्रधानमंत्री ने जो-जो काम किए हैं, हमारे नेता का स्वरूप हमारे नेता की विदेशों में स्वीकार्यता यह सब भी जनता के बीच पहुंचाना है। 2024 में लोकसभा का चुनाव है इस अभियान के माध्यम से हम तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव जीतना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है, लोकसभा चुनाव की सफलता में भी उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश में जब-जब भाजपा मजबूत हुई है, राजनीतिक परिणाम हमारे अनुरूप दिए हैं, तब तब केंद्र में हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला है। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में इतनी क्षमता है कि अगर किसी राज्य में कुछ सीटों की क्षति होती हैं तो उसकी पूर्ति उत्तर प्रदेश करता है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कार्य की योजना बनाकर, कार्य का विभाजन करके घर घर जाने की योजना बनाएं और एक भी दरवाजा छूटे न यह सुनिश्चित करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुसार जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दल के नेता कयास लगा रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद और नगर निकाय में जीत हासिल नहीं कर पाती है। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के साथ ही नगर पंचायत में भी अद्भुत प्रदर्शन किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने महा संपर्क अभियान की रूपरेखा को विस्तार से रखा।

महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने लखनऊ नगर निगम में अपने पिछले 74 सीट का रिकॉर्ड तोड़कर 80 सीटों पर विजय हासिल की।

बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, महानगर महामंत्री सुनील यादव व त्रिलोक सिंह अधिकारी, उमेश द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय