Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में सुबह गांधी आश्रम के नाले में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी

मेरठ। शनिवार सुबह गांधी आश्रम के नाले में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्रीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर निगम वार्ड-58 के पार्षद अधिवक्ता सुमित कुमार शर्मा ने बताया, सुबह आठ बजे क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बताया कि गांधी आश्रम के नाले में 60 वर्षीय अज्ञात पुरूष की लाश पड़ी है। जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे तो नाले में शव पड़ा है।

उन्होंने तभी थाना नौचंदी पुलिस को सूचना दी और सफाई मित्रों को भी बुलवाया। सफाई मित्र और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक ने पाजामा और शर्ट पहन रखा था, देखने में वह ग्रामीण लग रहा था। कुछ लोगों ने बताया, रात्रि में शराब के नशे में युवक गिर गया होगा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय