Friday, June 21, 2024

शाहजहांपुर में गेट पर युवक की 4 गोली मारकर हत्या,गांव में फैली सनसनी,आरोपी फरार,तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव सत्यनगला में रात करीब 11 बजे युवक की उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।

आपको बता दें कि बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी राजवीर (38) पिछले पांच साल से अपनी पत्नी सोनी के मामा वीरपाल के परौर थाना क्षेत्र के गांव सत्यनगला में रह रहे थे। उन्होंने अपना अलग मकान भी बनवा लिया था। वह खेती किसानी करते थे। 16 फरवरी को राजवीर बदायूं गए थे। रात करीब 11 बजे राजवीर लौटे। मुख्य गेट के पास पहुंचकर उन्होंने पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। पत्नी दरवाजे की पास आ ही रही थीं तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सोनी भागकर बाहर पहंची तो जमीन पर गिरे राजवीर छटपटा रहे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस राजवीर को लेकर कलान पीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजवीर के सिर और पेट में गोलियां लगी थीं। परिजनों के मुताबिक उनकी कोई रंजिश भी नहीं है। राजवीर के दो भाई सुखवीर, रामवीर और दो बहनें प्रीति और वीना हैं। सुखवीर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजवीर के दो बेटे चार वर्षीय देवांश और तीन वर्षीय सूर्यांश हैं।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोली लगने से राजवीर की मृत्यु की पुष्टि हुई है। पुलिस राजवीर और संदिग्धों की कॉल डिटेल चेक कर रही है। राजवीर के  साथ गए एक व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा पुलिस बल के साथ रात में ही गांव पहुंचे और पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय