Monday, May 19, 2025

मेरठ में टोल मांगने पर भाजपा के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट

मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारियों व भाजपा के किसान संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई। थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। टोल प्लाजा के एचआर हेड की तहरीर पर भाकियू संघर्ष मोर्चा के 16 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

मुज़फ्फरनगर में एसएसपी ने 2 थाना प्रभारी बदले, जानसठ-ककरौली के थाना प्रभारी शामिल

 

 

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि भाजपा का भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। मेरठ महोत्सव में पुलिस तैनात होने के चलते अधिकारियों ने संगठन से दादरी बॉर्डर पर सीओ सरधना को ज्ञापन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राली और कार में सवार होकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता दादरी के लिए रवाना हो गए।

 

मुज़फ्फरनगर में कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की दी गई सलाह

 

 

सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचते ही टोल शुल्क नहीं देने पर महिला कर्मचारी ने कार को नहीं निकलने दिया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने लाइन नंबर आठ पर वाहनों को खड़ा कर हंगामा किया। टोल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भाकियू महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कार्यकर्ता टोल पर ही धरना देकर बैठ गए।

 

 

मुज़फ्फरनगर में ई रिक्शा को लूटने का किया प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार

 

दौराला सीओ शुचिता सिंह ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें भाकियू संघर्ष मोर्चा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। एचआर हेड रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मोर्चा के छह महिलाओं समेत 16 कार्यकर्ता हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें महिला थाने भेज दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि दादरी जाते हुए टोल कर्मचारियों ने बदसलूकी की। कार्यकर्ता ने मारपीट नहीं की। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि टोल से बिना शुल्क दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय