Thursday, May 15, 2025

नोएडा में जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा शहर में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल लहराते हुए एक युवक की 6 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई है। वीडियो नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में ई रिक्शा को लूटने का किया प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

यूजर ने वीडियो में नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस वीडियो जांच करने में जुट गई है। छह सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक दो-तीन लोगों के साथ डांस कर रहा है। पीछे से गाने की आवाज आ रही है और युवक पिस्टल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक पिस्टल सीधी कर फायरिंग करने का प्रयास करता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो 21 दिसंबर का बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो एक ऑफिस में चल रही पार्टी का है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में घनी झाडिय़ों के बीच भट्टी खोदकर पिता-पुत्र बना रहे थे कच्ची शराब, एक गिरफ्तार

 

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जन्मदिन की पार्टी में आशुतोष पुत्र शिवनारायण निवासी जनपद बरेली हाल पता शताब्दी एनक्लेव सेक्टर-49 उम्र 28 वर्ष अवैध रूप से शस्त्र लहरा रहा था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। शस्त्र के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। जन्मदिन की पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय