Tuesday, May 13, 2025

धारदार हथियारों से मारपीट कर किया गम्भीर रूप से घायल, मचा हडकम्प

मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद के चलते कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर एक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई व धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति का कान कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस सम्बन्ध में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तितावी थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव जसोई निवासी मोबिन पुत्र अब्दुल रहमान ने बताया कि उसके भतीजे आस मौहम्मद उर्फ आंसू का अपने पड़ोसी मोईन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर मोइन ने अपने भाई उस्मान व बिलाल के साथ हथियारों से लैस होकर उसके घर पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने फायरिंग की और धारदार हथियारों से हमला कर आशु को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में आशू का एक कान भी कट गया। घायल का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय