Tuesday, April 29, 2025

दहेज के मामलों में नहीं आ रही कमी, दो और विवाहिताओं को घर से निकाला

मुजफ्फरनगर। लाख प्रयासों के बावजूद भी दहेज के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, हालांकि इन मामलों में कितनी सच्चाई है, इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कहा जा सकता। आपको बता दें कि जनपद में अलग-अलग स्थानों पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों मामलों की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शगुफ्ता पुत्री मौहम्मद अब्बास ने बताया कि उसकी शादी 16 सितम्बर 2022 को हरिद्वार जनपद के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी मौहम्मद शहजाद के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज में 5 लाख व बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसका उत्पीडन करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 4 मार्च 2023 को उसे गर्भवती हालत में घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में मीरापुर के मुझेडा सादात निवासी मरियम जैदी पुत्री मौहम्मद नबी ने बताया कि उसकी शादी मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी नदीम अब्बास के साथ 22 अक्टूबर 2021 को हुई थी आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज में 5  लाख रुपयो व कार की मांग कर रहे थे।

[irp cats=”24”]

मांग पूरी ना होने पर 12 अक्टूबर 2023 को उसे दूध में जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। किसी प्रकार उसकी जान बच सकी, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय