Wednesday, April 2, 2025

नोएडा में शराब, गांजा व असलहा समेत सात बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने और अवैध हथियार रखने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

जाटों की घटती जनसंख्या व बढ़ते अपराध जाट बिरादरी को लेकर डूब जाएंगे-नरेश टिकैत

 

 

 

 

थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 380 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राहुल वर्मा ने सेक्टर-145 के पास से अजय कुमार पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 2 किलो 380 ग्राम नाजायज गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता था। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
 

 

 

मुज़फ्फरनगर में शादी से एक सप्ताह पहले युवक ने दे दी जान, युवती से हो गई थी अनबन

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर अमित कुमार पुत्र रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 36 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर जितेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष है। इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में दीपक कुमार पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर चोरी के तीन मोबाइल फोन तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। वहीं दीवान कुमार नामक शख्स को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।

 

 

 

 

 

 

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा प्रसाद पुत्र हरी लाल को समतल फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया है। यह अवैध रूप से शराब बेच रहा था। इसके पास से 19 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला उप निरीक्षक रुचि सैनी ने एक सूचना के आधार पर पवन कुमार पुत्र कृपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 470 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी निराला स्टेट सोसाइटी के पास से हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय