Monday, April 14, 2025

छठ-दीपावली के मौके पर चलायी जाएंगी सात हजार विशेष ट्रेनें: वैष्णव

नयी दिल्ली – सरकार ने छठ और दीपावली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने केे लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संंवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल रेलवे ने छठ और दीपावली के सीजन मेें चार हजार विशेष ट्रेनें चलायी थी, जो एक रिकॉर्ड था।

उन्होंने कहा कि इन विशेष ट्रेनों को चलाने से हर दिन दो लाख अतिरिक्त लोग सफर कर सकेंगे। भारतीय रेल प्रतिदिन 13 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों का परिचालन करती है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में गीले कूड़े से बनेगी बायो सीएनजी गैस, प्राधिकरण को होगी लाखों की आमदनी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय