Sunday, April 27, 2025

शर्मनाक- चाचा बांध देता था नाबालिग का हाथ-पैर, पिता करता था दुष्कर्म

बलिया। बलिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक नाबालिग के साथ उसका पिता तीन माह से दुष्कर्म कर रहा था, जिसे पुलिस एक माह पहले ही जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने इस दुष्कर्म में अपने भाई का सहयोग करने वाला पीड़िते के चाचा काे भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल से मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका पति एक शराबी किस्म का व्यक्ति है जो उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उसके साथ करीब तीन माह से दुष्कर्म करता था। इसके सम्बन्ध में बैरिया पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य अभियुक्त अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बैरिया थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि विवेचना में पीड़िता का चाचा अभय सिंह का भी नाम प्रकाश में आया। जिसे रविवार को बैरिया पुलिस टीम द्वारा सोनबरसा तिराहे के पास से गिरफ्तारी किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने न्यायालय में बयान दिया था कि उसका चाचा भी इस दुष्कर्म में उसके पिता का साथ देता था। वह उसका हाथ पैर बांध देता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय