Saturday, April 19, 2025

शामली जिलाधिकारी रविंद्र सिंह का फतेहपुर हुआ स्थानांतरण, अरविंद कुमार चौहान होंगे शामली के नए जिलाधिकारी

शामली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीती रात देर शाम कई जिलों के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया है जिसमें शामली जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह का भी स्थानांतरण किया गया है उन्हें अब जनपद फतेहपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है तो वहीं अरविंद कुमार चौहान को शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

 

अरविंद कुमार चौहान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे अब उन्हें नवीन तैनाती शामली में जिलाधिकारी के तौर पर मिली है। शामली में बतौर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का करीब डेढ़ साल का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा।

 

 

उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत से ऐसे कार्य किए जिनकी लोगों ने खूब सराहना की। जब करीब डेढ़ वर्ष पहले जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की शामली तैनाती हुई और उसके बाद उन्होंने ऑफिस में जनता दर्शन के दौरान लोगों के मामलों की सुनवाई की और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया तो उनके समस्याओं को सुनने का तरीका शामली की जनता को बेहद पसंद आया और यह बात पूरी शामली की जनता में हवा की तरह फैल गई जिसके बाद शामली के अधिकतर लोग अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचने लगे और जिलाधिकारी ने उनके समक्ष पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं का लगातार समाधान भी कराया।

यह भी पढ़ें :  मायावती ने बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन किया, कहा- 'बहुजनों के सामाजिक हालात दयनीय'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय