Friday, April 25, 2025

महाशिवरात्रि पर शिव चौक पर डीएम-एसएसपी व दीपांकर महाराज ने की महाआरती

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

देर शाम शिव चौक पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह,  देवबंद से आये दीपांकर महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समाजसेवी भीमसैन कंसल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, शंकर स्वरूप बंसल,  नीरज अग्रवाल आदि ने भगवान आशुतोष की आरती उतारी।

इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और महाआरती में भाग लिया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

[irp cats=”24”]

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिव मूर्ति को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और विशेष लाइटिंग की सुविधा की गई थी। इसके बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय