Friday, April 25, 2025

मेरठ जोन में बड़े पैमाने पर हेड कांस्टेबलों के तबादले

मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र के जनपदों में नियुक्त निर्धारित समय अवधि पूर्ण करने वाले 681 हेड कांस्टेबलों के तबादले हुए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ मे नियुक्त 681 हेड कांस्टेबलों का जनपदों में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है। जिसमें जनपद मेरठ से 406, बुलन्दशहर से 118, बागपत से 66, व हापुड़ से 91 हेड कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया गया है।

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम कार्यालय के समीप से लापता हुई छह वर्षीय बच्ची, मचा हड़कंप

[irp cats=”24”]

 

 

जनपद मेरठ से कुल 406 हेड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमें जनपद बुलन्दशहर में 121, जनपद बागपत में 241 एवं जनपद हापुड में 44 हेड कांस्टेबलों को स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद मेरठ के लिए जनपद बुलंदशहर से 36, बागपत से 57 एवं हापुड़ से 31 हेड कांस्टेबलों को स्थानांतरित किया गया है।
जनपद बुलंदशहर से कुल 118 हेड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 36 हेड कांस्टेबल को मेरठ, 12 को बागपत एवं 70 को हापुड़ स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद बुलंदशहर के लिए जनपद मेरठ से 121 जनपद बागपत से 09 एवं हापुड़ से 59 हेड कांस्टेबल को स्थानांतरित किया गया है।

 

मुजफ्फरनगर में चाट बाजार विवाद का हुआ समाधान, अब साईं मंदिर के सामने रेलवे रोड पर लगेगा चाट बाजार

 

 

जनपद बागपत से कुल 66 हेड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 57 हेड कांस्टेबल को मेरठ एवं 09 को बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद बागपत के लिए जनपद मेरठ से 241 जनपद बुलंदशहर से 12 एवं हापुड़ से 01 हेड कांस्टेबलों को स्थानांतरित किया गया है।
जनपद हापुड़ से कुल 91 हेड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 31 को मेरठ, 59 को बुलंदशहर एवं 01 को बागपत स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद हापुड़ के लिए जनपद मेरठ से 44 एवं जनपद बुलंदशहर से 70 हेड कांस्टेबलों को स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा स्थानान्तरित किये गये हेड कांस्टेबलों को आवंटित जनपदों के लिए रवाना करने हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय