Sunday, April 28, 2024

डबल-ट्रिपल इंजन सरकार के झूठे सपने दिखा बजट का बंदरबांट कर रही भाजपा सरकार: सपा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला इकाई ने मंगलवार को निकाय चुनाव के लिए आये आवेदनों पर विचार किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। डबल और ट्रिपल इंजन सरकार के झूठे सपने दिखाने वाली भाजपा की योगी सरकार पर बजट के बंदरबांट का गंभीर आरोप लगाया। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, विधायक संग्राम सिंह यादव और अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के पैनल ने टिकट की दावेदारी करने वालों के नामों पर विचार किया। उनके आवेदन पत्रों से ज्ञात होने वाली जानकारियों के अलोक में यह विचार हुआ।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि निकाय चुनाव को पार्टी ने मजबूती से लड़ने का मन बना लिया है। प्रत्याशियों के चयन पर मंथन चल रहा है। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्दी ही कर दी जाएगी। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजबूती से लगे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इधर, निकाय चुनाव के बाबत होने वाली बैठक की जानकारी होते ही आवेदन करने वालों और उनके समर्थकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पार्टी कार्यालय के बाहर काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। सरकार की गलत नीतियों से आटा, दाल, चावल, दूध, तेल, दवाएं सब कुछ महंगा हो गया है। सफाई, शुद्ध पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिल रही। ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा, अब डबल और ट्रिपल इंजन सरकार की आड़ में जनता को झूठे सपने दिखा रही है और बजट का बंदरबांट कर रही है।

नेताद्वय ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों और भाषणों से ऊब चुकी है। प्रदेश में बदलाव चाहती है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के कुशासन का करारा जवाब मिलेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय