Friday, April 25, 2025

नोएडा में तेज आंधी में शटरिंग गिरी, एक मजदूर की मौत, तीन की हालत नाजुक

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को आई तेज आंधी में नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास स्थित एक बिल्डिंग में मरम्मत के लिए लगाई गई लोहे की शटरिंग नीचे गिर गई। इस घटना में चार मजदूर लोहे की पाइप के नीचे दब गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक की मौत हो गई है। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-62 में एलआईसी बिल्डिंग के पासएक बिल्डिंग में मरम्मत के कार्य के लिए लोहे का शटरिंग पैड लगाया गया है। शुक्रवार की रात को आई तेज आंधी-तूफान के चलते लोहे की पैड गिर गया। इस घटना में जय गोविंद झा 50 वर्ष पुत्र घनश्याम झा निवासी वंदना कॉलोनी खोड़ा, मूल निवासी जनपद दरभंगा बिहार तथा सोनी पत्नी शिवाजी और शिवाजी पुत्र राम प्रकाश सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस और कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती जय गोविंद झा की उपचार के दौरान आज तड़के मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सोनी और शिवाजी को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका उपचार चल रहा है।

[irp cats=”24”]

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से आक्रोशित मृतक और घायलों के साथियों ने आज घटना वाली बिल्डिंग पर पहुंचकर अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की देने की मांग की है। और घायलों के उपचार में खर्च होने वाली राशि देने की भी मांग की है। वहीं तेज आंधी तूफान के चलते शहर के विभिन्न जगहों पर पेड़ टूटकर नीचे गिर गए हैं। कई जगह होर्डिंग गिर गई है, तथा कई जगह बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। शहर में रात 10 बजे से लेकर देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेट टूटकर गिरने से कई जगह यातायात बाधित रहा। पुलिस और प्राधिकरण के लोग देर रात से आज सुबह तक बचाव कार्य में जुटे रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय