Sunday, May 18, 2025

उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, छह की मौत, एक घायल

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद में हिमाचल प्रदेश के सीमांत थाना त्यूणी क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन बुधवार को गहरी खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार दंपत्ति, दो अबोध बच्चों सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ने कहा कि आज त्यूणी क्षेत्र में एक आल्टों गाड़ी जिससी पंजीयन संख्या: यूके-07-डीयू-4719 है, हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने खाई से सभी शवों को अग्रिम कर्यावाही हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। उक्त वाहन पंद्राणु (हिमाचल) से दसौं (उत्तराखंड) जा रहा था।

प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों संजू, उम्र 35 वर्ष, सूरज, उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज, उम्र 25 वर्ष, सजंना पुत्री सविता देवी, उम्र 21 वर्ष, दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर, उम्र 10 वर्ष, यश पुत्र सूरज, उम्र 5 वर्ष और सभी ग्राम सेंज, पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी थे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर, उम्र 36 वर्ष निवासी निवासी: ग्राम सेंज, पो. पंद्राणु, तहसील जुब्बल, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय