Sunday, May 12, 2024

श्रीलंका को 102 रनों से रौंद कर दक्षिण अफ्रीका ने किया सिंहनाद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

दिल्ली- क्विंटन डिकॉक (100),रासी वान दर दुसें (108) और एडन मारक्रम (106) के तूफानी शतकीय प्रहारों बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया।

अरुण जेटली स्टेडियम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये पांच विकेट पर 428 रन बनाये जिसके जवाब में श्रीलंका की पारी 44.5 ओवर में 326 रनों पर सिमट गयी। रनो की बरसात के बीच इस मैच में पांच रिकार्ड भी बने। मारक्रम ने मात्र 49 गेंदो पर शतक जड़कर एक दिवसीय मैच में सबसे तेज शतक बनाने का रिकार्ड बनाया वहीं श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने मात्र 25 गेंदो पर अर्धशतक बनाकर एक रिकार्ड बनाया। इस मैच में दोनो टीमो ने कुल मिलाकर 754 रन बनाये जो एक दिवसीय मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने शतक ठोक कर विश्व कप में एक कीर्तिमान और जोड़ दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता श्रीलंका को काफी महंगा पड़ा। कप्तान तेम्बा बावूना (8) को सस्ते में निपटाने के बाद श्रीलंका के गेंदबाज को कतई अनुमान नहीं रहा होगा कि बाकी के समय उनकी किस कदर से धुलायी होने वाली है। पहले क्विंटन डिकॉक और दुसें के बीच दोहरी शतकीय साझीदारी हुयी जबकि बाद में दुंसे ने एडम मारक्रम के साथ शतकीय भागीदारी निभा कर अपनी टीम को विशाल स्कोर पर पहुंचाया।

मारक्रम ने महज 54 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 106 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के खाते में 264 रन 45 चौकों और 14 छक्कों की मदद से जुड़े। चौके छक्कों की बरसात से हतप्रभ श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपनी लाइन लेंथ खो दी और 13 वाइड और एक नो बॉल फेंकी।

दसून शनाका को छोड़ कर श्रीलंका के अन्य पांच गेंदबाजों की इकोनॉमी आठ और दस के बीच रही। कसुन रजिता ने एक विकेट के बदले 90 रन खर्च किये जबकि मथीशा पथिराना को एक विकेट के लिये 95 रन लुटाने पड़े। दिलशान मदुशंका को 86 रन पर दो विकेट मिले।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय