Sunday, April 28, 2024

मैनपुरी सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने नामांकन किया,अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी मौजूद रहे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मैनपुरी। नेताजी मुलायम सिंह यादव की सीटिंग लोकसभा सीट मैनपुरी से एक बार फिर से बहू डिंपल यादव लोकसभा 2024 के चुनाव मैदान में है। डिंपल ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर दूसरी पर इस सीट पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव का आज पारिवारिक विरासत के रूप में जानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर नामांकन कराने पहुंचे। अपने गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी सीट पर सादगी के साथ सपा नेता कलेक्ट्रेट मैनपुरी पहुंचे, जहां डिंपल यादव ने अधिकारी को पर्चा सौंपते हुए नामांकन कराया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य उपस्थित रहे।

 

इस मौके पर डिंपल यादव ने कहा कि उन्‍हें पूरा भरोसा है कि क्षेत्र के सभी लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा हमारे परिवार की मदद की है। डिंपल ने कहा कि ये नेताजी का क्षेत्र रहा है और यहां के लोग हमारे परिवार से सीधे जुड़े हैं। उन्‍होंने दावा किया कि मैनपुरी सीट से सपा प्रत्‍याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। यह एक लंबी लड़ाई है। पीडीए ही जीतेगा। पीडीए ही एनडीए को हराएगा।

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट से ठा. जयवीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वह प्रदेश की योगी सरकार में वर्तमान में मंत्री हैं। इस सीट पर सपा और भाजपा में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर शिव प्रसाद यादव को टिकट देकर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाया दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय