Sunday, April 28, 2024

सपा को माफिया और अपराध जैसे मुद्दों पर बोलने का हक नहीं, ये सब उन्हीं की देन: भूपेंद्र चौधरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) को माफिया और अपराध जैसे मुद्दों पर बोलने का कोई हक नहीं है, क्योंकि ये सब उन्हीं की देन है। उन्होने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था को पटरी में लाने में सफल रही है। योगी राज में माफिया डरे हुये हैं जबकि जनता के बीच सुरक्षा का माहौल है।

श्री सिंह ने कहा कि 2017 से पहले और आज के उत्तर प्रदेश में माहौल बिल्कुल उलट चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में आज देश और प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है तो वहीं माफिया भयभीत है। इस बदले माहौल को समाजवादी पार्टी पचा नहीं पा रही हैं। सपा उन माफिया और गुनहगारों का नाम लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करना चाहती है जिन्हें खुद सपा ने ही संसद और विधानसभा भेजा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को माफिया और अपराध जैसे मुद्दों पर बोलने का कोई हक नहीं है, क्योंकि ये सब उन्हीं की देन है। 2017 से पहले प्रदेश में अपराधियों का हुक्म चलता था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज चलता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा की राजनीति का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद झूठे आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है। प्रदेश में कहीं भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब नहीं है। छोटी से छोटी घटना पर भी प्रदेश पुलिस गंभीरता से एक्शन ले रही है। प्रदेश की जनता को योगी सरकार पर, प्रदेश की पुलिस पर भरोसा है। जनता सपा की किसी अफवाह और भ्रमित करने वाली बातों में नहीं आने वाली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी समझ चुके हैं कि उनकी क्रेडिबिलिटी खत्म हो चुकी है। निकाय चुनाव में हार के बाद वो एक बार फिर अंडरग्राउंड होने वाले हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय