Wednesday, May 8, 2024

देश के 100 जिलों में खोली जाएंगी ‘फूड स्ट्रीट्स’, प्रत्येक स्ट्रीट के लिए 1 करोड़ रुपये देगा केंद्र, देखें पूरी सूची

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रदान करने के मकसद से देश के 100 जिलों में 100 फूड स्ट्रीट यानी पारंपरिक खान-पान की गलियां विकसित की जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया है।

साफ और स्वास्थ्यवर्धक भोजन सुनिश्चित करने के लिए देश भर में एक पायलट परियोजना के रूप में यह पहल की जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य खाद्य व्यवसायों और समुदाय के सदस्यों के बीच सुरक्षित और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को प्रोत्साहित करना, खान-पान जनित बीमारियों को कम करना और समग्र स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राज्यों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और आवास एवं शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भोजन तक आसान पहुंच बनाना महत्वपूर्ण है।

पत्र में लिखा है कि इस योजना से “सही खाओ अभियान” और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए स्थानीय रोजगार, पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। स्ट्रीट फूड परंपरागत रूप से भारत का अभिन्न अंग रहा है

मंत्रालय के मुताबिक, इस अनूठी पहल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग और एफएसएसएआई से तकनीकी सहायता के साथ कार्यान्वित किया जाएगा। देश के 100 जिलों में ऐसी 100 फूड स्ट्रीट बनाए जाएंगे। देखें पूरी सूची-

क्रमांक

राज्य केंद्र शासित प्रदेश फूड स्ट्रीट्स की संख्या
1 आंध्र प्रदेश 4
2 असम 4
3 बिहार 4
4 छत्त्तीसगढ़ 4
5 दिल्ली 3
6 गोवा 2
7 गुजरात 4
8 हरियाणा 4
9 हिमाचल प्रदेश 3
10 जम्मू कश्मीर 3
11 झारखंड 4
12 कर्नाटक 4
13 केरल 4
14 लद्दाख 1
15 मध्य प्रदेश 4
16 महाराष्ट्र 4
17 ओडिशा 4
18 पंजाब 4
19 राजस्थान 4
20 तमिलनाडु 4
21 तेलंगाना 4
22 उत्तर प्रदेश 4
23 उत्तराखंड 4.
24 पश्चिम बंगाल 4
25 अरूणाचंल प्रदेश 1
26 मणिपुर 1
27 मेघालय 1
28 मिजोरम 1
29 नागालैंड 1
30 सिक्किम 1
31 त्रिपुरा 1
32 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
33 चंडीगढ़ 1
34 दमन और दीव और दादरा नगर हवेली 1
35 लक्षद्वीप 1
36 पुडुचेरी 1

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय