Monday, May 20, 2024

सपा ने एमएलसी के तीन प्रत्याशी किए फाइनल,जानिए कौन हैं ये MLC उम्मीदवार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन अपने तीनो प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सपा से पूर्व मंत्री बलराम यादव, किरण पाल कश्यप और गुड्डू जमाली नामांकन करेंगे। सपा उम्मीदवारों में पीडीए की झलक देखने को मिल रही है। सपा ने पूर्व मंत्री बलराम यादव (पिछड़ा), किरण पाल कश्यप (अति पिछड़ा) और गुड्डू जमाली (अल्पसंख्यक) को उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि एमएलसी के लिए सपा उम्मीदवार नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हाल ही बसपा का साथ छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। 2022 लोकसभा उपचुनाव में उनको करीब 2.66 लाख वोट मिले थे, जिसके चलते सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव 8 हजार वोट से चुनाव हार गए। उनको एमएलसी बनाकर सपा आजमगढ़ सीट के समीकरण साधेगी। वहीं बलराम यादव सपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे हैं। आजमगढ़ के रहने वाले बलराम यादव 6 बार विधायक और तीन बार एमएलसी रह चुके हैं। उनके बेटे संग्राम सिंह यादव भी सपा से विधायक हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इन तीनों के अलावा बलराम यादव, कृष्णा पटेल और नरेश उत्तम पटेल के नाम भी चर्चा में हैं। बलराम यादव वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व विधायक और एमएलसी हैं। कृष्णा पटेल अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष हैं। नरेश उत्तम पटेल सपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनका परिषद में वर्तमान कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय